Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:रेलवे पुलिस जांच में जुटी; मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हुई

INT News15 August 2026 at 01:51 pm

मोगा के गांव घल्लकलां स्थित वाईआरएस कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन और समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और समाज सेवा सोसायटी के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा है, क्योंकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वहीं, समाज सेवा सोसायटी मोगा ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत रेलवे पुलिस या सोसायटी से संपर्क करें।