Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट:पड़ोस के 7 लोगों पर हुआ केस दर्ज, जान से मारने की दी धमकी

INT News15 August 2026 at 01:42 pm

हरियाणा के पानीपत जिले के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र के एक गांव में झगड़े के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। यहां पड़ोस के ही कुछ दबंगों पर एक घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ छेड़खानी भी की। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। पड़ोसी ने शुरू की गाली-गलौज पीड़ित परिवार द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 9 अगस्त की रात लगभग 10:10 बजे की है। उस समय महिला अपने घर पर ही मौजूद थी। तभी पड़ोस के एक व्यक्ति (विपाशु) ने महिला की माताजी के साथ अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब महिला बीच-बचाव के लिए बाहर आई, तो आरोपी के पिता ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोप है कि पंकित नामक आरोपी ने गलत नीयत से महिला के साथ छेड़खानी की। घर में घुसकर की वारदात मामला यहीं शांत नहीं हुआ। जब पीड़िता का भाई घर पहुंचा, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने एक राय होकर पीड़ित परिवार के घर के अंदर जबरन प्रवेश किया। घर में घुसकर आरोपियों शारदानंद, रविंद्र, बिपाशु, पंकित, कुशम, सोनिया और परवीन ने पीड़िता, उसकी माता और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस दौरान महिला के साथ दोबारा छेड़छाड़ की गई। पुलिस कार्रवाई और कानूनी धाराएं घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अपने परिवार के सदस्यों से विचार-विमर्श किया और ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस बोली- साक्ष्य जुटाए जा रहे मामले की जांच की जिम्मेदारी महिला हेड कांस्टेबल सुदेश को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस उचित कानूनी कदम उठा रही है।