समाचार · मध्य प्रदेश
श्योपुर में प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने किया ध्वजारोहण:वीर सावरकर स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह; बारिश के बीच बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
श्योपुर के वीर सावरकर स्टेडियम में शनिवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा जिला प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में परेड निरीक्षण किया गया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण देखा गया। सशस्त्र बलों का मार्च पास्ट और हर्ष फायर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके उपरांत विभिन्न परेड टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद बारिश के बीच स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सेंट पायस स्कूल और बैंड दल रहे प्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में अशासकीय सेंट पायस स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं परेड प्रदर्शन में बैंड दल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सोईंकलां में 95 वर्षीय बुजुर्ग ने किया ध्वजारोहण ग्राम पंचायत सोईकलां में सरपंच हरि सिंह रावत की पहल पर गांव के 95 वर्षीय बुजुर्ग मोहनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान ग्रामीणों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।