Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

निशा भगत की मौत के विरोध में गुमला में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

INT News11 November 2026 at 07:41 pm

गुमला: स्वर्गीय निशा कुमारी भगत की मौत के विरोध में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा गुमला के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च जशपुर रोड स्थित पुराने नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर पटेल चौक होते हुए टावर चौक पहुंचा. इसमें भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गौरी किंडो ने कहा कि निशा भगत की मौत बेहद दुखद है. इस मामले में दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने भू-माफियाओं, जमीन दलालों और भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए विरोध जताया.

कैंडल मार्च के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समाज के हितों, अधिकारों और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की.

भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, निर्मल उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष किरण बड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, सत्यनारायण पटेल, हरिहर साहू, सुरेश सिंह, शैल मिश्रा, सीता देवी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.