Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

लापता युवती का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला:10 दिन से तलाश रहे थे परिजन, मौत की वजह स्पष्ट नहीं; पुलिस जांच में जुटी

INT News11 November 2026 at 07:46 pm

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा क्षेत्र में 10 दिन से लापता 21 साल की रोशनी धुर्वे का शव बुधवार को गांव के पास जंगल में मिला। वह मालनवाड़ा सोनपुर की रहने वाली थी। परिवार के लोग 10 दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को जंगल में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। रोशनी की मौत कैसे और किन हालात में हुई, इसकी जांच की जा रही है। 10 दिन से घरवाले कर रहे थे तलाश रोशनी के अचानक घर से लापता होने के बाद परिवार के लोग परेशान थे। वे रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसे लगातार तलाश रहे थे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार को गांव के पास जंगल में उसका शव लटका दिखाई दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी वहां जमा हो गए। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपा शव सूचना मिलने पर अमरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अमरवाड़ा अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मौत की वजह अभी साफ नहीं रोशनी 10 दिन तक कहां रही और उसकी मौत किन हालात में हुई, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।