समाचार · मध्य प्रदेश
धजरई धाम मंदिर में हनुमानजी को लगे छप्पन भोग:भंडारे में हजारों लोगों ने लिया प्रसादी, कार्तिक मास में रोज लक्ष्मी-शालिग्राम का अर्चन
टीकमगढ़ के धजरई धाम हनुमान मंदिर में बुधवार शाम सुंदरकांड पाठ के साथ छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने भजन गाए। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। मंदिर के प्रधान व्यवस्थापक और सीताराम परिकर सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आशीष शरण दास ने बताया कि महंत सीतारामदास महाराज का कार्तिक मास अनुष्ठान चल रहा है। इसमें रोज लक्ष्मीजी का अर्चन और शालिग्रामजी का तुलसी व फूलों से अर्चन किया जाता है। अनुष्ठान में तुलसी के पास दीपदान, जप-साधना, संकीर्तन और 108 परिक्रमा भी शामिल हैं। इसी क्रम में बुधवार को पूजा महोत्सव हुआ और हनुमानजी को छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम में सुमित उपाध्याय, कौशल किशोर भट्ट, अभिभाषक संघ अध्यक्ष यज्ञदीप रावत, लक्ष्मी राकेश गिरी, महेश गिरी, अभिषेक खरे, वृज किशोर तिवारी, प्रजातंत्र गंगेले, नंदकिशोर दीक्षित और गोपाल राय सहित कई लोग शामिल हुए। मुन्नीलाल यादव भी मौजूद थे।