समाचार · छत्तीसगढ़
कबीरधाम में 2 बाइकों में टक्कर, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर, मृतकों में 2 पुरुष, एक महिला और बच्ची
INT News11 November 2026 at 07:54 pm
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सड़क हादसें में 4 लोगो की मौत हो गई है। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनियाश गांव के पास 2 मोटरसाइकिलों के बीच भिड़ंत हुई। हादसे में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और 12 साल की बच्ची शामिल है। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा के थान खम्हरिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को अस्पताल की मर्च्युरी में भेजा जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है….