Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

UP News: अमूल के बाद पराग ने भी दिया महंगाई का झटका, अब दूध खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें

INT News11 November 2026 at 06:37 pm

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आम लोगों की जेब पर महंगाई का एक और बोझ पड़ने वाला है. जहां अमूल के बाद अब पराग ने भी दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. नई दरें गुरुवार शाम से लागू हो जाएंगी, जिसके बाद पराग का दूध खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यानी रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों का बजट अब और बिगड़ सकता है.

अलग-अलग पैक पर बढ़े दाम

पराग गोल्ड दूध की कीमत में प्रति लीटर चार रुपये की वृद्धि की गई है. वहीं, टोंड दूध भी दो रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है. नई दरों के अनुसार, एक लीटर टोंड दूध का पैक अब 59 रुपये की जगह 61 रुपये में मिलेगा. इसी तरह 500 एमएल का पैक 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये का हो जाएगा.

लागत बढ़ने का दिया हवाला

लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक आईबी सिंह के मुताबिक, दूध की उत्पादन और अन्य लागत में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में बदलाव किया गया है. संशोधित दरें गुरुवार शाम से प्रभावी होंगी. पराग के इस फैसले का सीधा असर नियमित रूप से दूध खरीदने वाले परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा.

Also Read: शाहजहांपुर में जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, महिला पर दरांती से हमला, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप