समाचार · हरियाणा
पंचकूला स्कूल प्रकरण-PGI से आज डिस्चार्ज हो सकती है बच्ची:JJ बोर्ड में जाएगा छात्र; डॉक्टरी रिपोर्ट पर होगी चर्चा, पुलिस ने बनाया क्राइम सीन मैप
पंचकूला के एक प्राइमरी स्कूल में 5 साल की बच्ची के साथ मारपीट प्रकरण में घायल बच्ची को चंडीगढ़ PGI से आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। बच्ची के चाचा के अनुसार डॉक्टरों की टीम ने कल शाम को बोल दिया था कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। हालांकि बच्ची को खांसी-जुकाम की दिक्कत हो गई है। डॉक्टरों ने कहा कि अब यहां लंबे समय तक रहने से इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
बच्ची के चाचा के अनुसान बच्ची को दोपहर बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। जिसके बाद वे अपने फ्लैट पर लेकर जाएंगे। बच्ची को पूरी तरह से स्वस्थ होने तक वे अपने पास रखेंगे। परिवार मूलत: उत्तरप्रदेश का रहने वाला है तो वहां से भी मदद के लिए नेताओं के फोन परिवार के पास आ रहे हैं।
उधर, छात्र को फिर से जुवेनाइल जस्टिस (JJ) बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ के डॉक्टरों द्वारा सौंपी गई मेडिकल असेसमेंट रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा होगी। बोर्ड छात्र की मानसिक स्थिति और काउंसलर्स की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी करेगा। क्राइम साइट का पुलिस ने बनाया मैप
दूसरी ओर, पुलिस विभाग भी अपनी जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है। जांच टीम ने स्कूल परिसर का दौरा कर पूरे क्राइम सीन का नक्शा (मैप) तैयार कर लिया है। पुलिस ने उस पूरे रूट को रिकॉर्ड पर लिया है, जिससे 3री कक्षा का छात्र बच्ची को मिड-डे मील एरिया से बहला-फुसलाकर पहली मंजिल तक ले गया था। मामले में सस्पेंड की गई प्रिंसिपल के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
अब जानिए, शिक्षा विभाग के हालात…