entertainment
Ramayana First Review: रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर बनी 'रामायण'! पहले रिव्यू में खुलासा- रावण का सीन देख दिमाग हिल...

Ramayana First Review: जिस फिल्म का लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जिसका जबरदस्त क्रेज इतने दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ था, वो घड़ी अब बिल्कुल पास आ चुकी है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने से बस कुछ ही घंटे दूर है. लेकिन थिएटर्स में पहुंचने से पहले ही फिल्म का एक ऐसा फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है, जो किसी भी सिनेमा लवर को खिंचा हुआ सीधे थिएटर तक ले जाएगा. फिल्म देखने के बाद मशहूर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने इसे सीधे तौर पर एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बता दिया है.
'रावण वाला सीन दिमाग हिला देगा'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर आशीष ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि 'रामायण' में एक ऐसा सीन है जो दर्शकों की सोच से कोसों आगे है. रावण के किरदार और उस खास सीन का जिक्र करते हुए आशीष ने अपने रिव्यू में हूबहू लिखा:
"रावण के दिमाग वाला सीन सच में दिमाग हिला देने वाला था (हां, जानबूझकर यह शब्द इस्तेमाल कर रहा हूं). आप इसका पहले से बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा पाएंगे. और यही वो जगह है, जहां नितेश तिवारी का असली टैलेंट चमकता है."
आशीष के मुताबिक, नितेश तिवारी ने इस पूरे प्रोजेक्ट को जिस मजबूती से संभाला है, वो काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म में सिर्फ वीएफएक्स और एक्शन की भरमार नहीं है, बल्कि दिल को छू लेने वाले इमोशंस की भी पूरी पकड़ है.
ये भी पढ़ें: Ramayana Day 1 Prediction: 4000 करोड़ दांव पर! ओपनिंग डे पर 'रामायण' हिट होगी या फुस्स, क्रिटिक्स ने कर डाली भविष्यवाणी
जटायु फाइट सीन देखकर छलक पड़े आंसू
फिल्म के सबसे इमोशनल और रोंगटे खड़े करने वाले पलों का जिक्र करते हुए आशीष ने बताया कि वो थिएटर में खुद पर काबू नहीं रख सके. उन्होंने साफ बताया कि जटायु फाइट सीक्वेंस के खत्म होते-होते वो सचमुच रोने लगे थे.
आशीष का कहना है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में शायद ही कभी इतने शानदार और ग्रैंड एक्शन सीन्स देखने को मिले हों, जहां हर फाइट सीन पिछले वाले से दो कदम आगे नजर आता है.
रणबीर-यश ने फूंकी जान, रवि दुबे बने सबसे बड़ा सरप्राइज
फिल्म की कास्टिंग को आशीष ने पूरे 10 में से 10 नंबर दिए. भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी और लंकेश रावण के खूंखार अंदाज में सुपरस्टार यश ने पूरी जान लगा दी है. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान टीवी स्टार रवि दुबे ने खींचा, जो लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.
आशीष ने बताया कि लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे ने पूरी महफिल लूट ली है. उन्होंने अपने किरदार में जो मासूमियत और सादगी डाली है, वो सीधे दिल को छू लेती है और आप तुरंत उनसे कनेक्ट कर जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Ramayana में शूर्पणखा क्यों बनीं Rakul Preet Singh? बोलीं- इस किरदार की उलझनों...
'ब्लॉकबस्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता'
आशीष ने पूरी ईमानदारी से यह भी माना कि फिल्म में कुछ बहुत हल्की तकनीकी कमियां हैं. जैसे रात के कुछ सीन्स में किरदारों की उम्र कम दिखाने वाले (डी-एजिंग) शॉट्स थोड़े अजीब लगते हैं. लेकिन फिल्म की तेज रफ्तार एडिटिंग की वजह से यह कमी बिल्कुल भी नहीं खलती.
आखिर में उन्होंने दर्शकों से अपील की कि इस फिल्म को किसी पाइरेसी या लीक हुए फोन वीडियो में देखकर इसका मजा खराब न करें. इसे सिर्फ और सिर्फ सबसे बड़े थिएटर की स्क्रीन पर ही एक्सपीरियंस किया जाना चाहिए, क्योंकि इसे ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती.
ये भी पढ़ें: Ramayana Review: 'ऐसा शानदार नजारा पहले नहीं देखा', तरण आदर्श ने रणबीर की फिल्म को दिए पूरे 5 स्टार, इन सीन्स ने जीता दिल