Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में मकान से अवैध पटाखे किए बरामद:शहर में मकान पर मारा छापा, 25 से अधिक किस्म के हैं, एक व्यक्ति गिरफ्तार

INT News4 November 2026 at 09:54 am

नारनौल में शहर थाना पुलिस ने राव का मोहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से मकान मालिक विनोद उर्फ विनय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मकान से रॉकेट, सुतली बम, साउंड क्रैकर, चकरी, फुलझड़ी और कई अन्य प्रकार के पटाखों के पैकेट मिले हैं। आरोपी पटाखे रखने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर शाम को हेड कांस्टेबल सुनील कुमार अपनी टीम के साथ सरकारी अस्पताल नारनौल के पास गश्त और अपराधों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि राव का मोहल्ला निवासी विनोद उर्फ विनय ने अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे और रॉकेट सहित अन्य विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर मकान पर छापेमारी की। डिब्बों में रखे थे पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद युवक को काबू कर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपनी पहचान विनोद उर्फ विनय के रूप में बताई। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई तो वहां गत्ते के डिब्बों में अलग-अलग किस्म के पटाखे रखे मिले। पुलिस ने आरोपी से पटाखे रखने का लाइसेंस और परमिट मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। रॉकेट, सुतली बम और साउंड क्रैकर भी मिले पुलिस के अनुसार, मकान से बड़े और छोटे फ्लावर पॉट, नासा रॉकेट, व्हिसलिंग रॉकेट, चकरी स्पेशल, गोपीराम और टर्की ब्रांड के पटाखे, सुतली बम, नागराज किंग कोबरा, बुलेट बम, साउंड क्रैकर, इलेक्ट्रिक क्रैकर, फुलझड़ी और कलर स्पार्कलर सहित 25 से अधिक किस्म के पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद पटाखों में से अलग-अलग मार्का के नमूने लेकर बाकी सामग्री को गत्ते की पेटियों में पैक कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत धारा 4, 5 और 9बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की आगामी जांच के लिए एएसआई रितु को जिम्मेदारी सौंपी है।