समाचार · उत्तराखंड
महेंद्र भट्ट का भी DNA टेस्ट होना चाहिए; कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत भाजपा पर क्यों बौखलाए

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के जैनी प्रकरण पर कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही और सार्वजनिक जीवन में नेताओं के आचरण को लेकर सवाल उठाए हैं। इस प्रकरण पर हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ती रावत भी वीडियो जारी कर कह चुकी हैं कि हरक सिंह रावत की पत्नी वह हैं। उन्होंने मामले में अदालत जाने की चेतावनी दी थी। अब हरक सिंह रावत खुद इस प्रकरण पर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह डीएनए जांच करा चुके हैं और पाक-साफ निकले हैं। उन्होने सवाल उठाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर निशाना साधा और उनके डीएनए जांच की मांग उठा दी। कहा कि वह इस मुद्दे को दोबारा उछालकर क्या साबित करना चाहते हैं?कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने जेनी प्रकरण को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर तीखा हमला बोला है। हरक ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में डीएनए जांच और सीबीआई जांच, दोनों से पूरी तरह बेदाग और पाक-साफ निकल चुके हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर हमलाउन्होंने सवाल उठाया कि जब वह जांच में निर्दोष साबित हो चुके हैं, तो अब इस मुद्दे को दोबारा उछालकर भाजपा अध्यक्ष खुद क्या साबित करना चाहते हैं। हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह की बचकानी बयानबाजी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी भ्रष्ट मंत्रियों के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।दीप्ती के बयान से भ्रम, भाजपा पर न लगाएं आरोपभाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि जैनी प्रकरण की सीबीआई जांच में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को भले ही राहत मिल गई हो। लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी के वायरल वीडियो ने जैनी कांड की दिशा ही बदल दी है।उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री की पत्नी दीप्ति रावत के अनुसार वह डॉ रावत की पत्नी है और उन्होंने इस बारे में दूसरी ओर से हो रहे दावों को खोखला बताते हुए निजी जीवन में हस्तक्षेप भी बताया। यहीं से पत्नी को लेकर कौतूहल बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उनके कथन से पूर्व भाजपा की ओर उनके पारिवारिक जीवन पर किसी तरह से कोई आक्षेप नहीं किया गया। नौटियाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी एक करीबी के जमींन विवाद में नाम आने के बाद और उसी समय पूर्व मंत्री की पत्नी के दावे से उलझन बढ़ी है। इस मामले में पूर्व मंत्री को स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए।पहले चकराता की बेटियों को दें न्यायमहिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस की न्याय यात्रा पर स्वाभिमान मोर्चा ने भी सवाल उठाए हैं। मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार का कहना है कि चकराता विधायक और उनके भाई को चाहिए कि वे पहले चकराता की बेटियों को न्याय दिलाएं, फिर यात्रा निकालें। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पंवार ने कहा कि घर के सदस्य मां-बहनों को अपशब्द कह रहे हैं और विधायक जी महिला सम्मान की बात कर रहे हैं। कहा कि संबंधित व्यक्ति को पहले मामले में सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भाजपा की यात्रा पर कांग्रेस का सवालकांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे और लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर तीखा हमला बोला है। दसौनी ने कहा कि 2016 में हरीश रावत सरकार को गिराने की साजिश से लेकर विभिन्न राज्यों में दलबदल कराने वाले आज किस मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छह नवंबर को धनतेरस के पावन पर्व पर शहर के बीचों-बीच यात्रा निकालने से आम जनता, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को भारी असुविधा होगी।