समाचार · हरियाणा
जींद में मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट; कार पेंटर की मौत:तीन बहनों का इकलौता भाई; काम पर जाते समय बेलरखां स्कूल के पास हादसा
जींद में नरवाना- धनोरी रोड पर एक्सीडेंट में गांव सुंदरपुरा निवासी युवा कार पेंटर की मौत हो गई। 3 अक्टूबर को धनोरी काम पर जाते समय बेलरखां के पास एक निजी स्कूल के सामने हादसा हुआ। राहगीरों की मदद से घायल को नरवाना अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। मृतक तीन बहनों का इकलौते भाई थे। सूचना के बाद नरवाना सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। राजस्थान नंबर की गाड़ी ने मारी टक्कर गांव सुंदरपुरा निवासी दलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी चार संतानें है। जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा था। उसका बेटा संदीप अविवाहित था और कार पेंटर का काम करता था। 3 अक्टूबर को वह अपनी मोटरसाइकिल पर धनोरी काम पर जाने के लिए घर से निकला था। हाईवे नंबर 52 पर बेलरखां के पास एक निजी स्कूल के सामने बाइक को राजस्थान नंबर के एक वाहन ने टक्कर मार दी।। सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच घायल अवस्था में संदीप को नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पिता की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रमेश ने घटना की पुष्टि की।