Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ में श्याम बिहारी जायसवाल ने फहराया तिरंगा:मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन; शहीदों के परिजनों का सम्मान

INT News15 August 2026 at 12:30 pm

मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय के आमाखेरवा ग्राउंड में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया और पूरा परिसर राष्ट्रगान की धुन से गूंज उठा। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद समारोह में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। इस दौरान शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित परिवारों के प्रति लोगों ने कृतज्ञता व्यक्त की। मंच पर ये रहे मौजूद मुख्य मंच पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ कलेक्टर संतना देवी जांगड़े और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह मौजूद रहीं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों लोगों ने लिया हिस्सा आमाखेरवा ग्राउंड में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में नगरवासी पहुंचे। बच्चों, युवाओं और आम लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह रहा। पूरे आयोजन के दौरान 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।