Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में AAP काउंसलर के पति पर हमला:चार हमलावर ने चाकू से किए कई वार, एफआई दर्ज, पुलिस जांच शुरु

INT News14 October 2026 at 06:00 am

जालंधर में वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह मिंटू पर चार से पांच युवकों ने तेजधार हथियारों और चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब हरपाल मिंटू मंगलवार शाम करीब 7 बजे इलाके में हुए पैसे के लेने देन को लेकर दो पक्षों के विवाद को सुलझाने और उनके बीच समझौता (राजिनामा) करवाने पहुंचे थे। समझौते के दौरान भड़की हिंसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। माहौल को शांत करने के लिए पार्षद पति हरपाल मिंटू मध्यस्थ बनकर दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर बातचीत करवा रहे थे। इसी दौरान बातचीत के बीच किसी मुद्दे पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई और मामला अचानक गरमा गया। देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने तैश में आकर अपने पास रखे तेजधार हथियारों और चाकुओं से पार्षद पति पर हमला कर दिया। अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

हमले में हरपाल सिंह मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और लहूलुहान हालत में इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एसीपी राजेश ठाकुर और डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर (IPS) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी थी। डॉक्टरों के अनुसार, पार्षद पति को समय पर इलाज मिलने के कारण अब वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस की कार्रवाई

घटना की जांच के दौरान पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों राजू भईया और शामा लाहौरिया समेत कुल चार हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

चार आरोपियों पर मामला दर्ज डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए थाना में बीएनएस (BNS) की धारा 109, 190, 191 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 302/2026 दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।