समाचार · हरियाणा
ओवरब्रिज के निर्माण के चलते आज दो ट्रेन रहेगी रद्द:6 ट्रेनों का रूट बदला, रेवाड़ी-लोहारू के बीच ट्रेने रहेगी प्रभावित
रेवाड़ी-लोहारू के बीच लोहारू-रतनगढ़ रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के चलते 14 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से इस रेलखंड पर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण रेवाड़ी-बीकानेर और बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने के साथ छह ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन भी निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से रवाना होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर और 54790 बीकानेर-रेवाड़ी का संचालन 14 अक्टूबर को रद्द रहेगा। इसके अलावा सीकर-रेवाड़ी ट्रेन संख्या 54803 सीकर से लोहारू तक ही चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेवाड़ी के बजाय लोहारू से रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों का लोहारू-रेवाड़ी के बीच संचालन प्रभावित रहेगा। छह ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली हिसार से भिवानी-रेवाड़ी होकर दिल्ली जाएगी। ट्रेन संख्या 54309 दिल्ली-हिसार भी रेवाड़ी-भिवानी होकर संचालित होगी। दोनों ट्रेनों का कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी सहित निर्धारित परिवर्तित मार्ग के स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन संख्या 14714 दिल्ली सराय-सीकर रेवाड़ी-रींगस होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14709 हनुमानगढ़-जयपुर सादुलपुर-चूरू-सीकर मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 19807 कोटा-सिरसा 13 अक्टूबर को सीकर-चूरू-सादुलपुर के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। एक ट्रेन देरी से, दूसरी रेगुलेट रहेगी रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर 14 अक्टूबर को दिल्ली सराय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 54703 बठिंडा-जयपुर को रास्ते में करीब 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों के संचालन, मार्ग और समय की जानकारी जांचने की अपील की है।