Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब-चंडीगढ़ में दो दिन बारिश और आंधी का अलर्ट:18 जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि, तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्वि

INT News14 October 2026 at 06:07 am

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (14 अक्टूबर) से दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के 11 जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, 7 अन्य जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर और पटियाला शामिल है। जबकि 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में ज्यादातर स्थानों पर, 8 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा 7 जिलों तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर और पटियाला में कुछ स्थानों पर, जबकि 4 जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस तरह की मौसम की स्थिति बनी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू के आसपास सक्रिय है। इसके असर से पंजाब और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पंजाब में बिजली की मांग कम हुई

पंजाब में मौसम ठंडा होने से बिजली की मांग घटकर 7,180 मेगावाट रह गई है। राज्य में 4,624 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि 2,554 मेगावाट बिजली बाहर से ली जा रही है। बिजली की मांग के मुकाबले 192 मेगावाट कम बिजली ली जा रही है।्र