national · राजस्थान
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, अगले 24-36 घंटों में 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 14 अक्टूबर को मौसम बदलने की उम्मीद है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग( IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 से 36 घंटों के दौरान 20 से अधिक जिलों में मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
14 अक्टूबर को 20 जिले में बारिश का अलर्ट
इन इलाकों में बिगड़ सकता है मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, श्रीगंगानगर, सीकर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, कोटा, बारां, टोंक, पाली और उदयपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. हालांकि, बारिश की तीव्रता और इसका प्रभाव अलग-अलग इलाकों में अलग रह सकता है.
राजस्थान के इन जिलों में गिर सकते हैं ओले
राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है. बीकानेर संभाग के अलावा चूरू, नागौर, अजमेर, सवाई माधोपुर, दौसा और भीलवाड़ा जैसे इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
जैसलमेर-बाड़मेर में कैसा रहेगा मौसम?
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अपेक्षाकृत कम रहने पर धूप और गर्मी बनी रह सकती है. राज्य में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: Video : राहुल गांधी पर महिला पत्रकार का आरोप, 'बांह खींचकर पीछे धकेला, बॉडीगार्ड के धक्के से गिरीं 3 माह की गर्भवती पत्रकार'