समाचार · मध्य प्रदेश
एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:पार्षद राजीव जैन बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आप भी करें 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्याएं पोस्ट
इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) पार्षद राजीव जैन बने आज के 'पब्लिक स्टार' वार्ड 50 के आनंदवन-2 निवासी केके अरोरा ने 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्कीम नंबर 140 की मेन रोड पर एक साल से ज्यादा समय से स्ट्रीट लाइट बंद थी। नगर निगम के 311 एप पर कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद राजीव जैन ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान तिलक नगर: बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू, मिली राहत वार्ड 49 के निवासी सतीश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तिलक नगर मेन स्थित पोस्ट ऑफिस वाली गली नंबर 4 में स्ट्रीट लाइट बंद है। उन्होंने नगर निगम में चार दिन पहले शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद स्ट्रीट लाइट चालू कराई गई। सतीश गुप्ता ने एप पर समाधान की पुष्टि भी की। खुले बिजली कटआउट, खुदाई और बंद लाइट से परेशान इंदौरवासी निरंजनपुर: गार्डन के पास खुला बिजली कटआउट वार्ड 34 के निवासी सुशील गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्कीम-136 के सेक्टर A2 में मां कालिका गार्डन के पास बिजली का कटआउट सिस्टम खुला पड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके संपर्क में आने पर किसी को करंट लग सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में दो बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कटआउट को सुरक्षित कराने की मांग की है। सुखलिया: सड़क की खुदाई के बाद खुले छोड़े लोहे के सरिये वार्ड 22 के निवासी नीरज ने शिकायत दर्ज कराई है कि कबीरखेड़ी की सुंदर नगर रोड पर पाइपलाइन डालने के लिए करीब छह महीने पहले सड़क की कटिंग की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, सड़क की खुदाई शुरू कर दी गई है। खुदाई के बाद लोहे के सरिये खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। राहुल गांधी नगर: टूटे चैंबर का मलबा और गाद नहीं हटाई वार्ड 35 के निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि देवास नाका स्थित राहुल गांधी नगर में साहू किराना और कालका माता मंदिर के पास टूटे चैंबर का मलबा और गाद अब तक नहीं हटाई गई है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है। उन्होंने मलबा और गाद हटवाकर सफाई कराने की मांग की है। विजय नगर: तीन शिकायतों के बाद भी स्ट्रीट लाइट बंद वार्ड 29 की निवासी अर्चना दगांवकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्कीम नंबर 54 स्थित विजय नगर में पीटी पॉइंट किराना शॉप के सामने स्ट्रीट लाइट बंद है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस बारे में तीन बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने स्ट्रीट लाइट जल्द चालू कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।