Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

हंसराज महिला महाविद्यालय में गुरु रविदास की वाणी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

INT News14 November 2026 at 05:44 am

| जालंधर जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय में श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से जुड़े आयोजनों के तहत उनकी वाणी और शिक्षाओं पर विशेष संगोष्ठी करवाई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने छात्राओं से गुरु रविदास की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु की पवित्र वाणी समूची मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ है और समानता, सेवा व मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। संगोष्ठी में संत निर्मल दास, डेरा संत बाबा प्रीतम दास (बाबे जौड़े) रायपुर-रसूलपुर के मुखी, संत सतविंदर सिंह हीरा, ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय प्रधान, चरणछोह सचखंड बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब, बहन संतोष, डेरा के सचिव, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी रूप लाल रूप, उच्च शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नवदीप सिंह और कॉलेज प्रिंसिपल एकता खोसला उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सामाजिक बराबरी, श्रम, सत्य और मानवीय सम्मान पर गुरु रविदास के संदेश को रेखांकित किया।