Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सतना में इन्फ्लुएंसर्स ने उठाए शहर की समस्याओं के मुद्दे:नया बस स्टैंड, सड़क मरम्मत और आवारा पशुओं पर हुई चर्चा; नगर आयुक्त ने दिया कार्रवाई का भरोसा

INT News4 November 2026 at 08:57 am

सतना के नगर वन में मंगलवार शाम ‘इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ आयोजित हुई। नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा की पहल पर हुई बैठक में महापौर योगेश ताम्रकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने शहर की समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। नया बस स्टैंड शिफ्ट करने का मुद्दा उठा बैठक में शहर के मौजूदा बस स्टैंड को बाईपास स्थित नए बस स्टैंड क्षेत्र में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया। इन्फ्लुएंसर्स ने सड़कों की मरम्मत और आवारा पशुओं की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि इन समस्याओं का समाधान होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी। महापौर बोले- विकास में नागरिकों की भागीदारी जरूरी महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि शहर के विकास के लिए नागरिकों की भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स प्रशासन और आम लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन सकते हैं। उनके सुझावों से शहर की समस्याओं को समझने और समाधान तलाशने में मदद मिलेगी। नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इन्फ्लुएंसर्स की ओर से उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। विकास में योगदान देने वाले इन्फ्लुएंसर्स सम्मानित कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर शहर की सकारात्मक छवि दिखाने और विकास में योगदान देने वाले इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अनुराग तिवारी, सत्यम मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।