Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दो टेम्पो से 8 मवेशियों को छुड़ाया, तीन युवक गिरफ्तार:खरगोन में पकड़ाए, बड़वानी के रहने वाले; इन पर पहले से कई केस

INT News30 October 2026 at 06:42 pm

खरगोन जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मगरखेड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वे दो सुपर कैरी टेम्पो में 8 गोवंश ले जा रहे थे। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर दोनों वाहन जब्त किए। मुक्त कराए गए गोवंश की कीमत 1.60 लाख रुपए और जब्त वाहनों की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। मवेशियों को गौशाला भेजा गया है। चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे टेम्पो में अवैध रूप से गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मगरखेड़ी चौराहे पर नाकाबंदी की। खलघाट की ओर से आ रहे दो संदिग्ध टेम्पो रोककर तलाशी ली गई। उनमें 8 गोवंश भरे मिले। आरोपी सेंधवा के पुलिस ने टेम्पो नंबर MP46ZE2568 के चालक शोभाराम पिता गिरधारी चौहान, निवासी देवझिरी को गिरफ्तार किया। दूसरे टेम्पो नंबर MP46ZG4890 में सवार मोनू उर्फ रविंद्र शिंदे और विक्की शिंदे, निवासी सेंधवा को भी पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 और 9 के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) भी लगाई गई है। आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज पुलिस के मुताबिक, तीनों के खिलाफ खरगोन और बड़वानी जिले के अलग-अलग थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। शोभाराम पर गोवंश तस्करी और जुआ एक्ट के कई केस हैं। मोनू उर्फ रविंद्र पर निवाली, जुलवानिया और सेंधवा में गोवंश ले जाने और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। विक्की शिंदे के खिलाफ सेंधवा शहर थाने में मारपीट, धमकी और सड़क हादसे से जुड़े मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।