Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

दिवाली-छठ पर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ेगी भीड़, रेलवे ने कर ली है खास तैयारी; इन स्टेशनों पर किए खास इंतजाम

INT News30 October 2026 at 06:44 pm

त्योहारों का मौसम आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है. दिवाली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं. ऐसे में स्टेशनों पर भीड़ को संभालना और यात्रियों को सुविधाएं देना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती होती है.

इस बार भारतीय रेलवे ने इससे निपटने के लिए खास तैयारी की है. देश के कई व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. इन जगहों पर ऐसी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनकी जरूरत यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते समय पड़ती है.

उधना स्टेशन पर क्या-क्या मिलेगा?

गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर बनाए गए होल्डिंग एरिया में RO से पीने के पानी की व्यवस्था की गई है. यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं. दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग शौचालय और छोटे बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं के लिए बेबी फीडिंग रूम की सुविधा भी दी गई है.

ये भी पढे़ं: भूटान में ग्लेशियल झील फटने के बाद भारत में अलर्ट जारी, असम और बंगाल में बाढ़ का खतरा

इन स्टेशनों पर भी खास इंतजाम

रेलवे ने सिर्फ उधना ही नहीं, बल्कि आनंद विहार, अयोध्या धाम और हरिद्वार जैसे स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए विशेष होल्डिंग फैसिलिटी तैयार की है. इनका मकसद ट्रेन आने से पहले यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से इंतजार करने की जगह देना और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को कम करना है.