Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फर्रुखनगर की 5 अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त:35 एकड़ में डवलप की जा रही, इंटरलॉक सड़क, चारदीवारी और एक कंटेनर कार्यालय तोड़ा

INT News30 October 2026 at 06:52 pm

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पांच अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किया। ये कॉलोनियां मुबारकपुर, खेड़ा झंझरोला, सुल्तानपुर और फर्रुखनगर के राजस्व क्षेत्रों में विकसित की जा रही थीं। करीब 35 एकड़ जमीन पर बने निर्माण और विकास कार्य गिराए गए। 300 मीटर लंबी इंटरलॉक सड़क तोड़ी मुबारकपुर गांव में केएमपी के पास करीब साढ़े तीन एकड़ में बन रही कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। इसका प्रचार वरदान ग्रुप और 3एस डेवलपर्स के नाम से किया जा रहा था। यहां करीब 300 मीटर लंबी इंटरलॉक सड़क, 100 मीटर की चारदीवारी और एक कंटेनर कार्यालय हटाया गया। खेड़ा झंझरोला गांव में करीब 15 एकड़ में बन रही केपीएस फार्म्स नाम की अवैध फार्महाउस कॉलोनी पर भी कार्रवाई हुई। यहां दो फार्म हाउस और मिट्टी की सड़कों का पूरा नेटवर्क हटाया गया। कबाड़ी की दुकान भी ध्वस्त की गई सुल्तानपुर गांव में करीब दो एकड़ में बन रही कॉलोनी से कबाड़ी की दुकान हटाई गई। फर्रुखनगर के चांद नगर रोड पर करीब 15 एकड़ में बन रही दो अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की गई। वहां मिट्टी की सड़कों का पूरा नेटवर्क और एक कंटेनर कार्यालय हटाया गया। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले उनकी वैधता जांच लें, ताकि जमा पूंजी गंवाने से बच सकें।