Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में 0.1 एकड़ जमीन पर चला बुलड़ाेजर:बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा था; पुलिस बल की तैनाती में कार्रवाई

INT News30 October 2026 at 06:47 pm

सोनीपत जिले में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीसी नेहा सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की टीम ने गन्नौर के गांव मलिकपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व भूमि पर बनाई जा रही चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी नीलम शर्मा ने लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीदने की अपील की है। 0.1 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही थी चारदीवारी एसएमडीए की टीम ने शुक्रवार को गांव मलिकपुर की राजस्व संपदा में कार्रवाई की। यहां करीब 0.1 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक रोजगार अधिकारी विनोद कुमार की मौजूदगी में की गई। इस दौरान एसएमडीए की एनफोर्समेंट टीम और पुलिस बल भी मौजूद रहा। अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें डीटीपी नीलम शर्मा ने आमजन से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी मेहनत की कमाई जोखिम में न डालें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से सड़क, पानी, सीवरेज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता और नियमानुसार स्वीकृति की जांच जरूर करें। निर्माण से पहले एसएमडीए से अनुमति लेना अनिवार्य नीलम शर्मा ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति किए गए निर्माण या विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। सेक्टर-12 स्थित कार्यालय में ले सकते हैं जानकारी डीटीपी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों और निर्माण से संबंधित जानकारी लेने के लिए नागरिक सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय सेक्टर-12 स्थित कराधान विभाग की चौथी मंजिल पर है।