entertainment · Karnataka
Ramayana X Review: लॉर्ड्स और रिंग्स से हो रही रामायण की तुलना! विदेशियों के सिर चढ़कर बोल रहा महागाथा का जादू

Ramayana X Review: भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की चर्चा अब विदेशों में भी हो रही है. हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया, जहां फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने अपना एक्सपेरिएंस शेयर किया.
कुछ लोगों ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की, तो कुछ रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर सामने आए इन रिएक्शन ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. आइये जानते क्या है X पर यूजर्स के रिएक्शन
लॉस एंजिलिस में हुआ रामायण का ग्रैंड प्रीमियर
फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' का ग्रैंड प्रीमियर लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में आयोजित किया गया. इस खास मौके पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे. फिल्म की पहली झलक देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं.
दर्शकों ने फिल्म के भव्य विजुअल्स, शानदार VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक को खास तौर पर सराहा. कई लोगों का मानना था कि रामायण जैसी पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर इस अंदाज में पेश करना एक खास सिनेमाई अनुभव है.
‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से भी बेहतर बताई फिल्म
फिल्म देखने के बाद एक कंटेंट क्रिएटर ने इसकी तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से की। उसके मुताबिक, ‘रामायण’ का सिनेमाई अनुभव बेहद भव्य है और इससे पहले उसने ऐसा अनुभव पहली बार ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ देखते हुए महसूस किया था. उसने फिल्म के विशाल स्तर, भगवान राम के किरदार और अंत में आने वाले क्लिफहैंगर की भी तारीफ की.
दर्शक के अनुसार, फिल्म का अंत ऐसा है कि दूसरे भाग का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है. इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के विजुअल्स और कहानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, ये शुरुआती प्रतिक्रियाएं हैं, इसलिए फिल्म को लेकर अंतिम राय पूरी समीक्षा सामने आने के बाद ही बन पाएगी.
राम को देखकर इमोशनल हुए दर्शक
फिल्म देखने के बाद एक दर्शक ने 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' की तारीफ करते हुए लिखा कि इसके विजुअल्स शानदार हैं और डांस व म्यूजिक ने फिल्म को और खास बना दिया है. दर्शक ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की सराहना की, वहीं यश के काम को भी दमदार बताया.
एक अन्य यूजर ने फिल्म के VFX और विजुअल्स को हैरान करने वाला बताया. उसके मुताबिक, बैकग्राउंड स्कोर ने कहानी के भावनात्मक असर को और गहरा कर दिया. दर्शक ने यह भी कहा कि फिल्म में धार्मिक प्रसंगों को खूबसूरती और सम्मान के साथ दिखाया गया है.
First reaction on Ramayana is out 💥 #Ramayana https://t.co/4d6gBOd5ws
— Lucif3r. (@Luci_twtz) October 28, 2026
">
इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म की भव्यता के साथ-साथ उसकी कहानी और भावनात्मक पहलू भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जिन आंखों पर मरती हैं लाखों लड़कियां, वो रणबीर कपूर किन 2 लोगों से नहीं मिला पाते नजरें? KBC 18 के मंच पर किया रिवील
भव्यता की तारीफ, लेकिन कहानी और संगीत पर सवाल
‘रामायण’ को लेकर सामने आई हर प्रतिक्रिया पूरी तरह सकारात्मक नहीं है. कुछ दर्शकों ने फिल्म के बड़े स्तर और इसके पीछे की मेहनत की तारीफ की, लेकिन उनका मानना है कि कई जगह फिल्म भावनाओं और ड्रामा के बजाय एक्शन और भव्य दृश्यों पर ज्यादा निर्भर करती है. ऐसी स्थिति में कहानी के कुछ हिस्से उतने प्रभावशाली नहीं लगते.
Ramayana Rise of a Legend was spectacular! The visuals, the dances, the music, the action were all colossal. Ranbir Kapoor was sublime, Yash was magnetic. One of this year’s most immersive cinematic experiences. A grand spectacle! #Ramayana https://t.co/MAw7rNaqS1
— Rama's Screen (@RamasScreen) October 28, 2026
">
फिल्म के संगीत को लेकर भी मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर ने इस प्रोजेक्ट के लिए साथ काम किया है. दोनों के जुड़ने से पहले ही संगीत को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रियाओं में कुछ दर्शकों ने इसे लेकर निराशा भी जताई है.
It’s going to be rampage next week. Blockbuster guarantee! Literally everyone has done a great job. Those two NRIs will need to buy a dozen Burnols and Gelusil’s next week. #Ramayana
— Civic Hypocrisy of Mitilesha (East Bengaluru) (@CivicHypocrisy) October 28, 2026
">
100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' को इंटरनेशनल तौर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 100 से ज्यादा देशों में रिलीज की जाएगी. इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाला है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना बताई गई है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉस एंजिलिस में मिले शुरुआती रिएक्शन के बाद भारत में दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं. खासकर रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में अभिनय और फिल्म के भव्य दृश्य रिलीज के बाद दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रामायण के स्वयंवर में सूफियाना रंग! एआर रहमान के संगीत पर भड़के ‘OG लक्ष्मण’ सुनील लहरी, बोले- निराशा हुई