Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

नंगल में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:नशे के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का एक्शन; आरोपी कुंदन पर 42 FIR दर्ज

INT News28 October 2026 at 02:42 pm

पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम के तहत रूपनगर जिले के नंगल स्थित इंदिरा नगर में कथित नशा तस्कर कुंदन लाल उर्फ घंटी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। सिविल प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। डीएसपी नंगल नवीनपाल सिंह लहल ने बताया कि मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद और सिविल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुंदन लाल उर्फ घंटी के खिलाफ कुल 42 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें 11 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं, जबकि अन्य मामलों में चोरी और लूटपाट जैसे आरोप शामिल हैं। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। अपराधियों पर जारी रहेगा एक्शन: डीएसपी डीएसपी ने कहा कि नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामलों में कबाड़ियों को गिरफ्तार करने के साथ वाहन भी बरामद किए हैं।