Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

लोहारू में राजस्थान सीमा पर बढ़ी सुरक्षा:होने हैं सरपंच चुनाव, 30 पुलिसकर्मी तैनात, 5 राइडर गश्त पर; SHO कर रहे पेट्रोलिंग

INT News28 October 2026 at 02:39 pm

राजस्थान में बीडीसी और सरपंच चुनाव के मद्देनजर भिवानी जिले की लोहारू पुलिस ने राजस्थान सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। राजस्थान से सटी पिलानी रोड, सूरजगढ़ रोड और दमकोरा नाके पर पुलिस तैनात है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बॉर्डर पर लगातार की जा रही गश्त लोहारू क्षेत्र में पांच पुलिस राइडर तैनात की गई हैं, जिनमें दो-दो पुलिसकर्मी हैं। ये सभी अपने तय इलाकों में गश्त कर रहे हैं। कुल 30 पुलिसकर्मी तीन नाकों और अन्य जगहों पर तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मी वाहनों के कागजात जांच रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण भी नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वह नाकों का जायजा ले रहे हैं और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राइडर के साथ पुलिस तैनात पुलिसकर्मी बता दें कि, लोहारू क्षेत्र राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि राजस्थान में बीडीसी और सरपंच चुनाव को देखते हुए लोहारू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण तीनों प्रमुख नाकों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पांच पुलिस राइडर भी क्षेत्र में गश्त करेंगी। कुल 30 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेगी।