Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

₹45,000 की रिश्वत लेते एकाउंटेंट और बाबू गिरफ्तार:3 महीने से लटका रखा थी बिल, ग्वालियर के ठेकेदार ने लोकायुक्त से की थी शिकायत

INT News28 October 2026 at 02:45 pm

सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को ₹45,000 की रिश्वत लेते पकड़ा। यह मझगांय बांध की नहर के बिल पास करने के बदले ली जा रही थी। ग्वालियर के ठेकेदार गौरव तोमर मझगांय बांध की नहर का काम कर रहे थे। उनके तीन बिल पास हो चुके थे, पर चौथे बिल के लिए अधिकारी रिश्वत मांग रहे थे। ठेकेदार ने परेशान होकर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने 28 अक्टूबर बुधवार दोपहर को कार्रवाई की। डीए दीपक परिहार को ₹15,000 और लिपिक अरविंद पाठक को ₹30,000 लेते पकड़ा गया। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू हुई। तीन महीने से हो रहे थे परेशान ठेकेदार गौरव तोमर ने बताया कि उन्हें तीन महीने से बिल पास कराने के लिए परेशान किया जा रहा था। अधिकारी फोन पर बात करने से बचते और पैसे मांगते थे। लोकायुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।