Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी 18 साल की रितिका; सागर की रहने वाली थी

INT News28 October 2026 at 02:49 pm

इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में हॉस्टल में रह रही 18 वर्षीय छात्रा रितिका रायकवार ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्रा की मौत का पता चला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तीन साल से हॉस्टल में रहकर कर रही थी तैयारी पुलिस के मुताबिक, रितिका राधे-राधे हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ रहती थी। वह तीन साल पहले इंदौर आई थी और यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को उसकी रूममेट अपने काम से उज्जैन गई हुई थी, इसलिए रितिका कमरे में अकेली थी। रितिका मूल रूप से सागर की रहने वाली थी। उसके पिता रामकिशन की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां रुचि और एक छोटा भाई है। मां से शाम को हुई थी बात रितिका की मां ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी बेटी से मोबाइल पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान रितिका ने पार्लर जाने की बात कही थी और मां से अपने अकाउंट में पैसे डालने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों की बात नहीं हुई। रात में भंवरकुआ पुलिस ने मां से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मोबाइल जब्त कर जांच करेगी पुलिस पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच के लिए पुलिस रितिका का मोबाइल जब्त करेगी।