Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिंहस्थ में आश्रम तोड़ने पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल:महापौर-आयुक्त को सौंपा पत्र, बोले-अवैध निर्माण रोकने में जिम्मेदार अफसरों पर भी हो कार्रवाई

INT News28 October 2026 at 02:48 pm

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए मेला क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के बीच भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने महापौर, निगमायुक्त, संभागायुक्त और उज्जैन उत्तर विधायक को पत्र लिखकर कहा कि निर्माण एक-दो दिन में नहीं होते। यदि निर्माण अवैध थे, तो उन्हें समय रहते रोकने की जिम्मेदारी अधिकारियों की भी थी। मंदिर-आश्रम के लिए निकले समाधान तिवारी ने 23 नवंबर 2022 के MIC ठहराव क्रमांक 64 और नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 292 का हवाला देते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई हो, लेकिन मंदिरों, आश्रमों और धर्मशालाओं के लिए सम्मानजनक समाधान भी तलाशा जाए। अवैध कॉलोनियां काटने वालों पर भी कार्रवाई हो पार्षद ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र में कथित अवैध कॉलोनियां काटकर जमीन बेचने वालों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। केवल मकान बनाने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय जमीन बेचने और निर्माण नहीं रोकने वाले जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए। पत्र में क्या मांग की?