Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दमोह में अवैध शराब पीने से युवक की मौत:दमोह-छतरपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया, अधिकारियों की समझाइश पर माने परिजन

INT News23 October 2026 at 08:43 pm

दमोह के नरसिंहगढ़ चौकी इलाके में बाजार मोहल्ला निवासी 35 साल के अभिषेक रैकवार की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में बिक रही अवैध शराब के ज्यादा सेवन से उसकी जान गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अभिषेक का शव लेकर नरसिंहगढ़ पहुंचे और दमोह-छतरपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वे अवैध शराब बेचने वालों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पथरिया एसडीएम निकट चौरसिया, नायब तहसीलदार बंदेश पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। नरसिंहगढ़ सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र बिदोलिया ने भी अवैध शराब बिक्री रोकने और अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।