Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पन्ना में चिता आंदोलन के बीच संविधान बचाओ रैली कल:42वें दिन अमित भटनागर की हुंकार; उमंग सिंघार समेत कई नेता होंगे शामिल

INT News23 October 2026 at 08:42 pm

पन्ना में 24 अक्टूबर को ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली निकाली जाएगी। प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद रैली दोपहर 12 बजे छत्रसाल पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आमरण अनशन के 27वें दिन भी मांगों पर अड़े भटनागर रैली चिता आंदोलन के 42वें दिन और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के आमरण अनशन के 27वें दिन निकाली जाएगी। दी गई जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य बिगड़ने और 8 किलो वजन घटने के बावजूद भटनागर अपनी मांगों पर अड़े हैं। विस्थापन, मुआवजे और वन अधिकार के मुद्दे उठेंगे रैली में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, डॉ. विक्रांत भूरिया समेत कई आदिवासी नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। आंदोलन के जरिए केन-बेतवा लिंक परियोजना में विस्थापन, पुनर्वास, मुआवजे और वन अधिकार कानूनों के उल्लंघन के मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके अलावा करीब 650 करोड़ रुपए की कथित गड़बड़ियों, सत्याग्रहियों पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए उन्हें वापस लेने और दिव्या अहिरवार की रिहाई की मांग भी की जाएगी।