समाचार · मध्य प्रदेश
बांधवगढ़ में नीलगाय के शिकार में दो आरोपी गिरफ्तार:7 अक्टूबर को मृत मिली थी नीलगाय, वन विभाग की टीम ने जांच कर पकड़ा
INT News23 October 2026 at 08:50 pm
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नीलगाय के शिकार के आरोप में वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह घटना 7 अक्टूबर 2026 की है। धमोखर क्षेत्र की बसकुटा बीट में गश्त के दौरान झिरिया हार के राजस्व इलाके में एक पेड़ के नीचे घास से ढकी नीलगाय मृत मिली थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की और डॉग स्क्वाड की मदद ली। लगातार जांच और सबूतों के आधार पर 23 अक्टूबर को नरेंद्र सिंह (घुन्सू निवासी) और नागेश्वर सिंह (सेहरा टोला, उमरिया निवासी) को पकड़ा गया। सुरक्षा के लिए निगरानी जारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वन्यजीव अपराधों में शामिल लोगों पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी।