समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन:11 खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन, हैदराबाद में होगी स्पर्धा
शुक्रवार को शाजापुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय शाजापुर से सरस्वती विद्या मंदिर, ब्राइट फ्यूचर, एमजी कॉन्वेंट, भवन इंटरनेशनल स्कूल, शुजालपुर और कालापीपल के अरनियाकला के बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से कुल 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसमें अंडर-14 वर्ग से 4 लड़के-लड़कियां और अंडर-16 वर्ग से 7 लड़के-लड़कियां शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर 2026 को हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होगी। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी रविंद्र हाडिया, शाजापुर एथलेटिक्स संगठन के अध्यक्ष चिंटू पटेल, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनूप किरकिरे, सचिव गिरीश सोनी, सह सचिव रुपेश सोनानिया, अरुण गवली और शाजापुर डेवलपमेंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर मौजूद रहे। यह जानकारी शाजापुर डेवलपमेंट एसोसिएशन के सचिव अभय भोंसले ने दी।