Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य सम्मेलन इंदौर में:गुना से 4 सदस्य होंगे शामिल, ‘उम्मीद से भर दें ये जहान’ रखी थीम, दो दिन चलेगा

INT News23 October 2026 at 08:52 pm

प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) मध्य प्रदेश का 14वां राज्य सम्मेलन 24 और 25 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित होगा। कार्यक्रम अभिनव कला समाज के सभागृह में होगा। इसमें गुना इकाई का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा। प्रतिनिधिमंडल में अतुल लुंबा, पवित्र सलालपुरिया, अनिल दुबे और मनीष दुबे शामिल हैं। इस बार सम्मेलन की थीम ‘उम्मीद से भर दें ये जहान’ रखी गई है। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ देशभर के साहित्यकार, लेखक और प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय आयोजन में साहित्य, समाज और मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा होगी। साथ ही, लेखन के जरिए मानवीय मूल्यों, समानता, न्याय और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा। प्रतिरोध और हाशिये के समाज पर होंगे सत्र सम्मेलन के पहले दिन ‘प्रतिरोध का अतीत और वर्तमान की चुनौतियां’ तथा ‘हाशिये का समाज और साहित्य’ विषयों पर सत्र होंगे। इसके साथ लेखकों की सद्भावना श्रृंखला और जनसत्र भी आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन लेखक संगठन, विचार और प्रतिबद्धता पर चर्चा होगी। संगठनात्मक सत्रों में नई कार्यकारिणी के गठन और प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में पुस्तक प्रदर्शनी, कविता पोस्टर प्रदर्शनी और फिल्म प्रदर्शन भी प्रस्तावित हैं। साहित्य की सामाजिक भूमिका पर होगी चर्चा प्रगतिशील लेखक संघ की गुना इकाई के अध्यक्ष दिनेश औदिच्य ने कहा कि साहित्य केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को बेहतर, न्यायपूर्ण और संवेदनशील बनाने का प्रयास भी है। ऐसे सम्मेलन लेखकों को अपने समय के सवालों पर चर्चा करने और साहित्य की सामाजिक भूमिका को मजबूत करने का अवसर देते हैं।