समाचार · मध्य प्रदेश
सोसाइटी, औषधा और औषधा देशी घी सैंपल में असुरक्षित मिले:खाद्य विभाग ने बिक्री पर प्रतिबंध लगाया; कंपनियों को माल वापस मंगाने के निर्देश
बालाघाट में जांच के दौरान सोसाइटी, औषधा और औषधा देसी घी के तीन बैच के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। खाद्य विभाग ने इन बैच की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं को बाजार से माल वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। तीन बैच के नमूनों में मिली गड़बड़ी खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे ने बताया कि सोसाइटी घी के बैच नंबर बीआरए 2801जी 00126, औषधा घी के बैच नंबर बीएन जे 06 और औषधा देसी घी के बैच नंबर केजे 07 के नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई खाद्य विभाग ने बालाघाट के अरिहंत प्रोविजन, श्री गायत्री इंटरप्राइजेज और महाराष्ट्र व गुजरात की निर्माता कंपनियों को आदेश जारी किए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।