Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

28 से 31 अक्टूबर तक बिहार के इन जिलों में मौसम दिखाएगा तेवर, साइक्लोन अर्नब को लेकर चेतावनी जारी

INT News28 October 2026 at 03:49 pm

Cyclone Arnab Bihar : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बिहार का मौसम अगले कुछ दिनों तक खराब रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की आशंका है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कुछ दिनों के दौरान मौसम ज्यादा खराब रह सकता है.

28 अक्टूबर को बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

28 अक्टूबर को बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं. गया और नवादा के आसपास भी चेतावनी दिखाई गई है. इन इलाकों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.

29 अक्टूबर को इन जिलों में चेतावनी

29 अक्टूबर को बिहार के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल के आसपास के इलाके शामिल हैं. इन जिलों में मौसम को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों के लिए गरज-चमक, तेज हवा और भारी बारिश की संभावना दर्ज है.

30 अक्टूबर को कहां-कहां अलर्ट

30 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण के साथ गोपालगंज और सीवान के आसपास ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भी चेतावनी का स्तर ज्यादा है. इस दिन पश्चिमी और मध्य बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट है. इनमें पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, पटना और आसपास के इलाके शामिल हैं. इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

31 अक्टूबर को कई जिलों में सावधान रहने की चेतावनी

31 अक्टूबर को बिहार के पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद के आसपास के इलाकों में मौसम पर नजर रखने की जरूरत है. इस गरज-चमक और तेज हवा का संकेत दिया गया है.

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, तूफान के असर से बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश हो सकती है. इसका असर खेतों, खड़ी फसलों, पेड़ों, कमजोर ढांचों और सड़क यातायात पर पड़ने की आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव में सवर्ण उम्मीदवारों का दबदबा, पांच सीट पर भूमिहार और एक पर राजपूत की जीत