Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

निवाड़ी शिक्षा विभाग में 17 नए पद मंजूर:चार जिलों के लिए 16.80 करोड़ रुपए स्वीकृत, 8 आउटसोर्स कर्मियों की भी मिलेगी सेवाएं

INT News28 October 2026 at 03:50 pm

निवाड़ी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए 17 नए पद और 8 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं मंजूर की गई हैं। मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने निवाड़ी समेत चार नवगठित जिलों के शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के लिए कुल 16.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर के लिए कुल 68 नए पद बनाने और आउटसोर्सिंग से 32 लोगों की सेवाएं लेने को मंजूरी मिली है। निवाड़ी जिला बनने के करीब आठ साल बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए यह मंजूरी दी गई है। निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने फैसले के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। नए पदों और आउटसोर्स कर्मियों से विभागीय कामकाज, विभागों के बीच तालमेल और सरकारी योजनाओं को लागू करने में मदद मिलने की उम्मीद है। विधायक अनिल जैन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नए पदों के सृजन की मंजूरी पर विधायक अनिल जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस निर्णय को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षा विभाग को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।