Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

आलीराजपुर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी के आरोप:ग्रामीणों ने छोटी उत्ती में निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल; सीईओ से बोले- जांच करें

INT News28 October 2026 at 03:58 pm

आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम छोटी उत्ती के वास्कला फलिया में बन रहे आंगनवाड़ी भवन के निर्माण पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल, तय मानकों की अनदेखी और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बुधवार को ग्रामीणों ने जनपद पंचायत उदयगढ़ के सीईओ और जोबट एसडीएम को आवेदन देकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। 12 एमएम की जगह 10 एमएम सरिया लगाने का आरोप ग्रामीणों ने आवेदन में कहा कि स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार भवन में 12 एमएम का सरिया लगाया जाना चाहिए, लेकिन मौके पर 10 एमएम का सरिया इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। इसी तरह, स्वीकृत मानकों के अनुसार 8 इंच मोटी दीवारें बनाने के बजाय 4 इंच की दीवारें बनाने की बात भी कही गई है।शिकायत में सीमेंट, दरवाजों और अन्य फिटिंग्स में भी कम गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। दीवारों और कंक्रीट की तराई नहीं होने की शिकायत आवेदन में कहा गया है कि दीवारों और कंक्रीट का काम पूरा होने के बाद नियमानुसार पानी की तराई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इससे भवन की मजबूती प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि आंगनवाड़ी भवन में छोटे बच्चे बैठेंगे, इसलिए निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। तकनीकी टीम से जांच कराने की मांग ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर तकनीकी टीम भेजकर स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार काम की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण में तय मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो जरूरी सुधार कराए जाएं और दोषी ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। आवेदन में इन लोगों के नाम शामिल शिकायतकर्ताओं में पूर्व सरपंच जुवानसिंह पिता भूरला देहदिया, ग्रामसभा निधि अध्यक्ष भुवानसिंह पिता रणसिंह बामनिया, भारत आदिवासी पार्टी के ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज पिता किलू भूरिया और ग्राम पंचायत उत्ती के पंच एवं पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कुवरसिंह पिता झेतु देहदिया के नाम शामिल हैं।