समाचार · छत्तीसगढ़
रायगढ़ में 2.50 लाख का गांजा जब्त:तस्कर रोड किनारे ग्राहक तलाश करते समय गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा की अवैध बिक्री के लिए तस्कर ग्राहक तलाश रहा था। तभी मामले की सूचना पुलिस को लग गई। ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से ढाई लाख का गांजा जब्त किया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे देवगांव के पास अवैध रूप से गांजा की बिक्री के लिए एक व्यक्ति ग्राहक तलाश कर रहा है और उसके पास काफी मात्रा में गांजा है। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी करते हुए संदेही को रोड किनारे से पकड़ लिया। उससे पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन लाल गुप्ता 43 साल निवासी ग्राम छोटे देवगांव बताया। इसके बाद पुलिस ने टीम ने जांच की तो मोहन के पास एक प्लास्टिक बोरा मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 5 सफेद प्लास्टिक पाॅलिथिन में गांजा बरादम हुआ।
आगे की कार्रवाई की जा रही
प्रत्येक पैकेट में 1.005 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल 5.025 किलोग्राम जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार होना बताया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए गांजा को जब्त कर थाना ले आयी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 (b) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।