समाचार · हरियाणा
हरियाणा के सरल पोर्टल से मैरिज रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन गायब:ग्राम सचिव, बीडीपीओ और सिटी मजिस्ट्रेट से आवेदन की सुविधा बंद, लोग परेशान
हरियाणा में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार ने पिछले साल 90 दिन के भीतर हुए विवाह के लिए ग्राम सचिव, बीडीपीओ और सिटी मजिस्ट्रेट स्तर पर आवेदन की सुविधा शुरू की थी। यह सुविधा अब नए सरल हरियाणा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। पहले shadiharyana.gov.in पोर्टल पर यह विकल्प था, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे। तहसील पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा रहे ग्रामीण करीब दो महीने से यह सुविधा बंद होने से लोगों को नए विवाह पंजीकरण के लिए तहसील में ही आवेदन करना पड़ रहा है। शादियों का सीजन होने और तहसील में काम का दबाव होने से प्रमाण पत्र बनवाने में ज्यादा समय लग रहा है। विवाह प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, फैमिली आईडी में नाम बदलने और विदेश यात्रा जैसे कई जरूरी कामों के लिए आवश्यक है। सरकार से इस विकल्प को फिर से शुरू करने की मांग है। सरल पोर्टल से जोड़ा गया सीएससी संचालक राजकुमार, प्रदीप, सतीश, संदीप ने बताया कि 2 माह पहले ही शादी पंजीकरण वेबसाइट को बंद कर सरल हरियाणा पोर्टल से जोड़ा गया है। सरल पोर्टल से मैरिज रजिस्ट्रेशन आवेदन केवल तहसील में अप्लाई करने का विकल्प है। इससे पहले पुराने पोर्टल से 90 दिन तक विवाह पंजीकरण ग्राम सचिव, बीडीपीओ और सिटी मजिस्ट्रेट के पोर्टल पर आवेदन होते थे। अब आवेदन में इनके ऑप्शन नहीं है। सरकार ने अपडेट किया पोर्टल : बीडीपीओ हिसार के बीडीपीओ कुलबीर ने बताया कि, विवाह प्रमाण पंजीकरण पोर्टल सरकार द्वारा अपडेट किया गया है। नए पोर्टल से हमारे पास आवेदन नहीं आ रहे है हमारे पास ऑफिशियल कोई सूचना नहीं आई है।