Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में चोरों ने मोबाइल शोरूम का शटर उखाड़ा:कटर से काटे तालें,ओप्पो, वीवो समेत 6 कंपनियों के मोबाइल चुराए

INT News28 October 2026 at 03:55 pm

लुधियाना में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। अब डाबा इलाके में चोरों ने एक मोबाइल शोरूम को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर 12 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोर शोरूम के अंदर से ओप्पो, वीवो, पोको, रियलमी, टेक्नो और सैमसंग कंपनियों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। थाना डाबा पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी के फोन से मिली चोरी की सूचना

पुलिस को दी शिकायत में गुरविंदर सिंह ने बताया कि डाबा में उनकी प्रिंस गैलरी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से मोबाइल शोरूम है। 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे उनके शोरूम के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उनके शोरूम के बाहर से काफी आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलने के बाद गुरविंदर सिंह अपने भाई रणजोध सिंह के साथ शोरूम पहुंचे। वहां जाकर देखा तो शोरूम का शटर टूटा हुआ था। अंदर सामान की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर शोरूम से अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि चोरों ने कटर की मदद से शटर उखाड़ा और ताले तोड़े है। BNS की धाराओं में केस दर्ज घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना डाबा पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।