Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मऊगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल:पटेहरा में हादसा, दुकान बंद कर घर लौट रहा था, प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर

INT News29 October 2026 at 01:57 pm

मऊगंज जिले के पटेहरा में रीवा-बनारस नेशनल हाईवे 135 पर बीती रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रवि कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचा हादसे के बाद वहां से गुजर रहे सूरज जायसवाल ने घायल रवि को मऊगंज के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस हादसे की जांच कर रही है।