Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट में 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:कई थानों के स्टाफ में बदलाव, SI-ASI समेत प्रधान आरक्षकों की नई पदस्थापना

INT News29 October 2026 at 02:56 pm

राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है। इनमें उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। इन सभी को नई जगह पदस्थ किया गया है। तबादलों में खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा और राजेंद्र नगर सहित कई थाने शामिल हैं। महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में भी कर्मचारियों की नई तैनाती की गई है। देखिए लिस्ट