entertainment
"सबको होती है जलन", बिहार के मनोज बाजपेयी ने सरेआम खोले बॉलीवुड के काले चिट्ठे, कहा- यहां कोई का...

Manoj Bajpayee Slams Bollywood: यूं तो मनोज वाजपेयी का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेलवा बेलवा गांव में हुआ था. हालांकि अपनी मेहनत के बदौलत उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में की. जिसमें गैंग्स ऑफ वासेपुल, स्पेशल 26 शामिल है. अब उन्होंने इस इंडस्ट्री का काला चिट्ठा खोला है.
"यहां कोई किसी की सफलता से खुश नहीं"
मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के 'भाईचारे' की पोल खोल दी. उन्होंने कहा,
मैं खुद इसका एक उदाहरण हूं. मैं बी-टाउन से हूं, फिर भी मुझे नहीं लगता कि मैं यहां का हिस्सा हूं. यह जरूरी नहीं कि आप बांद्रा से ही हों, आप मलाड में रहकर भी अच्छी एक्टिंग कर सकते हैं. यह सब बकवास है कि इंडस्ट्री एक परिवार है. यहां हर ऑफिस अलग है, कोई किसी के साथ पार्टी नहीं करता और ना ही किसी की फिल्म अच्छी लगने पर कोई उसे फोन करके बधाई देता है."
View on Instagram
मनोज वाजपेयी ने बी-टाउन की ये सच्चाई बताई
उन्होंने कड़वा सच बताते हुए कहा,
किसी एक्टर को दूसरे की कामयाबी देखकर खुशी नहीं होती. कोई डायरेक्टर खुद को दूसरे से कम नहीं समझता. किसी प्रोडक्शन हाउस को यह देखकर अच्छा नहीं लगता कि दूसरा हाउस ज्यादा पैसे कमा रहा है. इसलिए अपने दिमाग से यह 'परिवार' वाली बात निकाल दें.
"अकेले आए हो, अकेले ही लड़नी होगी जंग"
'गुलमोहर' एक्टर ने इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए लोगों को सलाह देते हुए कहा कि यहां किसी से मदद की उम्मीद न रखें. उन्होंने कहा, "आप अकेले आए हैं और अगर जाएंगे, तो अकेले ही जाएंगे. मैं अपना काम करता हूं, अपने पैसे लेता हूं और घर लौट आता हूं.
इंडस्ट्री में कोई परिवार नहीं होता
बाजपेयी ने आगे बेबाकी से कहा,
अगर कोई मेरी बुराई करता है, तो वो अपने घर पर रहे. अगर कोई मेरी तारीफ करता है, तो मैं उसे सुनने के लिए बहुत दूर रहता हूं. कोई कितना भी कह ले कि इंडस्ट्री एक परिवार है, लेकिन यह सब बकवास है. हम सब अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं और आपको अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए. कोई आपकी मदद नहीं करेगा.
View on Instagram
सेट्स पर भेदभाव और वैनिटी वैन कल्चर पर क्या बोले मनोज वाजपेयी
जब मनोज से पूछा गया कि उन्हें इंडस्ट्री की कौन सी बात सबसे ज्यादा खटकती है, तो उन्होंने सेट्स पर होने वाले भेदभाव पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा,
सेट्स पर समानता होनी चाहिए, सभी को एक जैसा खाना मिलना चाहिए. पहले एक्टर्स साथ बैठते थे, बात करते थे, शाम को मिलते थे, लेकिन अब फोन और वैनिटी वैन ने यह सब खत्म कर दिया है. हर कोई अपनी वैन में घुस जाता है और सोशल मीडिया पर लगा रहता है. इस फोन ने आपस की बातचीत को मार दिया है.
ये भी पढ़ें: 1.37 करोड़ खर्च कर Manoj Bajpayee ने खरीदी 4.45 एकड़ जमीन, कुछ ऐसे हुई पूरी डील