समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर अस्पताल में किसान की जेब से 50 हजार चोरी:पत्नी का इलाज कराने पहुंचा था; CCTV फुटेज में दिखा आरोपी
INT News29 October 2026 at 02:50 pm
शाजापुर जिला अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने पहुंचे किसान जगदीश की जेब से 50 हजार रुपए चोरी हो गए। वे सोयाबीन बेचकर मंडी से सीधे अस्पताल पहुंचे थे। मेडिकल स्टोर के पास हुई घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। बिकलाखेड़ी निवासी जगदीश अपनी पत्नी के इलाज और दवाइयों के लिए रुपए लेकर अस्पताल आए थे। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी जेब से रुपए गायब हैं। जगदीश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। अस्पताल के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध कैद हुआ है।