Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार में किया ध्वजारोहण:स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों और 71 अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

INT News15 August 2026 at 12:53 pm

बलौदाबाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल मैदान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। सांसद ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं की जानकारी दी। ध्वजारोहण के बाद केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, जिला पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट-गाइड और रेडक्रॉस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी ठाकुर और सावित्री सोनी के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, नरेश कुमार ध्रुव, मिथिलेश कुमार साहू, टेकराम वर्मा और प्रधान आरक्षक हेमलाल कौशिक के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट किया गया। जिले के मीसाबंदियों का भी सम्मान हुआ। मार्च पास्ट में महिला पुलिस बल प्रथम सीनियर वर्ग के मार्च पास्ट में जिला महिला पुलिस बल ने प्रथम, जिला पुरुष पुलिस बल ने द्वितीय और जिला नगर सैनिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में स्काउट गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदाबाजार प्रथम, गाइड गुरुकुल इंग्लिश हाई स्कूल बलौदाबाजार द्वितीय और गाइड पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल बलौदाबाजार तृतीय रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चक्रपाणी स्कूल अव्वल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल बलौदाबाजार ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरुकुल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल बलौदाबाजार को दूसरा और सेक्रेट हार्ट हाईस्कूल बलौदाबाजार को तीसरा पुरस्कार मिला। 71 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित समारोह के दौरान बेहतर काम करने वाले करीब 71 अधिकारी-कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में राजस्व विभाग से परमानंद पैकरा, सुरेंद्र कुमार और कृष्णा कुमार शामिल रहे। कसडोल अनुविभाग से डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सोनाखान देवाशीष कुर्रे, तहसीलदार टुंड्रा युवराज कुर्रे, तहसीलदार कसडोल विवेक कुमार पटेल सहित पटवारी नोहर लाल साहू, योगेश ठाकुर, संजीव साहू, रामकुमार रात्रे, गौरीशंकर वर्मा, खगेश कुमार साहू, लाभोराम भोई और चिरंजीव शर्मा को सम्मान मिला। अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों का सम्मान तहसील सुहेला से कोटवार रोशन कुमार मानिकपुरी, भू-अभिलेख शाखा से सुरेश देवांगन, इन्द्रपाल टेकाम और रमेश कुमार साहू, जिला पंचायत से शैलेंद्र भार्गव, निर्वाचन विभाग से रविशंकर प्रजापति, श्रम विभाग से सत्यनारायण अनंत और कृष्णा साहू को सम्मानित किया गया। पशु विभाग से रामशंकर कंवर, नगर पंचायत रोहांसी से शंकर कुमार, कृषि विभाग से आयुष सिंह, हेमंत डडसेना और जयसिंह पैकरा, ऊर्जा विभाग से खगेश्वर प्रसाद साहू, सहकारिता विभाग से धर्मेंद्र कुमार शर्मा और परिवहन विभाग से संजय कुमार साहू को सम्मान मिला। जल संसाधन संभाग क्रमांक-2 से डीकेश्वर साहू, उद्यान विभाग से संतोष कुमार साहू, मत्स्य विभाग से सेवक निषाद और श्याम पटेल को भी सम्मानित किया गया। नगर सेना और अन्य विभागों के कर्मचारी भी सम्मानित जिला नगर सेनानी से मेजर सोनसाय खेरे, पुरीराम डांडेकर, जितेंद्र कुर्रे, रेवाराम यादव, ज्वाला प्रसाद, राहुल निर्मलकर, चंद्रशेखर जायसवाल, शिखर प्रधान, जितेंद्र पैकरा, प्रमोद कुमार श्रीवास, मनकूराम ध्रुव, उमेश कुमार साहू और संदीप बंजारे को सम्मान मिला। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से गजेंद्र कुमार पटेल, विद्युत विभाग से अरविंद कुमार बर्मन, संपर्क केंद्र से नितेश माकड़े, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कल्याण सिंह कुरूवंशी और राहिल रानी देहारी, जिला कोषालय से भूपेंद्र सिंह मरावी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भारती वर्मा को सम्मानित किया गया। नगर सेना से जुड़े जिला कार्यालय की अनुराधा कश्यप, विद्युत विभाग संभाग भाटापारा से हनीफ मोहम्मद, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रियंका कैवर्त, लक्ष्मी साहू, रेवती साहू और लता वर्मा को भी सम्मान मिला। पुलिस विभाग के कर्मचारियों को भी मिला सम्मान पुलिस विभाग से हेमंत पटेल, मेघनाथ बंजारे, राजेश चंद्राकर, राजकुमार ध्रुव, विनय पटेल, त्रिलोक नाथ वर्मा, शंकर पैकरा, गुमान जायसवाल, मोहन मेश्राम और देवेन्द्र पुरैना सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ के युवाओं को भी सम्मान मिला।