sports
Video: CSK स्टार से मिलने 1280KM साइकिल चलाकर पहुंचा फैन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ruturaj Gaikwad Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के चाहने वालों की कमी नहीं है. उनके फैंस उनसे मिलने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. हाल ही में एक नन्हा फैन उनसे मिलने के लिए ओडिशा से साइकिल चलाकर पुणे पहुंच गया.
अपने फैन की इस दीवानगी को देखकर ऋतुराज भी काफी खुश हुए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फैन को पहले बैठाया, फिर पिलाया पानी
ऋतुराज गायकवाड़ से मिलने के लिए फैन अमित जी लंबा सफर तय करके पहुंचे.
ऋतुराज ने अपने फैन को निराश नहीं किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
उन्होंने सबसे पहले अमित जी को आराम से बैठाया और पानी पिलाया.
इसके बाद ऋतुराज ने उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना.
इस दौरान क्रिकेटर ने अपने फैन को खास ऑटोग्राफ भी दिया.
ऋतुराज के इस खास अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें: Video: रेप केस में फंसे अभिषेक पोरेल के साथ जेल में क्या हुआ था? क्रिकेटर ने बताई पूरी कहानी
ऋतुराज ने फैन के प्यार पर क्या कहा?
वायरल वीडियो में ऋतुराज गायकवाड़ अपने फैन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि
अमित इतने दूर से काफी मेहनत करके उनसे मिलने आए, यह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई. उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग लंबे समय से अमित के उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे. उनके दोस्तों के मैसेज भी आ रहे थे, जिसके बाद ऋतुराज ने खुद मिलने के लिए समय निकाला. क्रिकेटर ने अपने फैन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह और उनकी टीम को इतना प्यार और सपोर्ट देने वाले सभी लोगों के आभारी हैं.
फैंस से की खास अपील
ऋतुराज ने अमित से मुलाकात के दौरान एक जरूरी बात भी कही. उन्होंने फैंस से अपील की कि
वे उनसे मिलने के लिए इस तरह साइकिल चलाकर लंबा सफर तय न करें. एक्सप्रेसवे और हाईवे पर साइकिल चलाना जोखिम भरा हो सकता है. रास्ते में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. आगे कहा कि जब भी वह उस इलाके में जाएंगे, तो कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा फैंस से मुलाकात कर सकें. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अमित पहले भी साइकिल से लंबी राइड कर चुके हैं, लेकिन दूसरे लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, 37 की उम्र में तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड!
सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा
ऋतुराज गायकवाड़ का अपने नन्हे फैन के साथ इस तरह प्यार से पेश आना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फैंस उनके इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं. इस मुलाकात ने दिखाया कि क्रिकेटरों के लिए उनके चाहने वालों का प्यार कितना खास होता है.