Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

महाकाल मंदिर की तीन आरतियों का समय बदलेगा:27 अक्टूबर से लागू होगा नया शेड्यूल, शरद पूर्णिमा पर लगा खीर का भोग

INT News25 October 2026 at 09:51 pm

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया गया। परंपरा के अनुसार मंदिर प्रबंध समिति ने नैवेद्य कक्ष में स्थापित भगवान को मेवा युक्त मीठे दूध की खीर का भोग लगाया। संध्या आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, मंदिर में 27 अक्टूबर से आरतियों के समय में बदलाव होगा। कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक तीन आरतियां नए समय पर होंगी। सुबह और शाम की आरतियों का बदलेगा समय मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, 27 अक्टूबर मंगलवार से प्रातः दद्योदक आरती सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक होगी। भोग आरती सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक और संध्या आरती शाम 6:30 से 7:15 बजे तक होगी। यह व्यवस्था फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक लागू रहेगी। भस्म आरती सहित तीन पूजन यथावत आरती के समय में बदलाव के बावजूद भस्म आरती, सायंकालीन पूजन और शयन आरती के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक, सायंकालीन पूजन शाम 5 से 5:45 बजे तक और शयन आरती रात 10:30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर होगी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन की योजना बनाते समय बदले हुए आरती समय का ध्यान रखना होगा। देखिए तस्वीरें…